1 मई को बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपना 30वा जन्मदिन मनाया |
अपने जन्मदिन के अवसर पर अनुष्का को अपने पति विराट से ख़ास तोहफा तो मिला ही, साथ ही उन्हें अपने सभी चाहने वालो से ढेरो बधाईया भी मिली | इस मौके पर अनुष्का को अपने देवर यानी कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ युवराज सिंह से भी एक खास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई मिली |
युवी ने अनुष्का को एक खास निकनेम देते हुए उन्हें जन्मदिन विश किया | युवी ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि, "रोज़ी भाभी अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बहुत सारी बधाईया | आपके लिए बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं |"
अनुष्का को अपने पति विराट से अपने जन्मदिन के दिन तब वो ख़ास तोहफा मिला, जब आईपीएल 2018 के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से मात देते हुए, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा | इस मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने 20 ओवरों में 167/7 रन बनाये थे | जिसके जवाब में मुंबई ने निर्धारित ओवरों में केवल 153 रन ही बनाये |
Many happy returns of the day to Rosie bhabhie ???????? @AnushkaSharma lots of love and best wishes
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) May 1, 2018