https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया से दूर अपनी मंगेतर के साथ कर रहे हैं अपनी शादी की तैयारियाँ

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया से दूर अपनी मंगेतर के साथ कर रहे हैं अपनी शादी की तैयारियाँ

स्टीव स्मिथ अपनी मंगेतर डेनी विलिस के साथ

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के पिता ने खुलासा किया हैं कि गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद  स्मिथ न्यूयॉर्क में अपनी मंगेतर के साथ अपनी शादी की तैयारियाँ कर रहे हैं | 

उनके पिता पीटर ने बताया हैं कि 28 वर्षीय स्मिथ, अपनी मंगेतर डेनी विलिस के साथ अपनी शादी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं | डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार पीटर ने बताया हैं कि स्मिथ के लिए वो कांड उसके लिए 'मानसिक रूप से बहुत ही कठिन है, ' लेकिन अब वह अपना ध्यान डेनी पर केंद्रित कर रहा है |

उन्होंने कहा हैं कि, "वह अविश्वसनीय रूप से स्मिथ की सहायक रही है और हर समय पूर्ण रूप से उसके साथ एक चट्टान की तरह खड़ी रही हैं | यह कहना उचित है कि शादी की तैयारियाँ अभी भी चल रही है, अब यह उनकी पहली प्राथमिकता है |"

उन्होंने कहा हैं कि, "स्टीव ऑस्ट्रेलिया से दूर रह कर आराम करने की कोशिश कर रहा है | धीरे-धीरे और निश्चित रूप से, उसे वँहा वापस लौटने के लिए, इस समय उन चीजों से दूर रहना होगा |"

पीटर ने यह भी कहा कि क्रिकेट स्मिथ के लिए प्राथमिकता नहीं थी, जो कि काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड जाने पर विचार कर रहे है |  इस महीने की शुरुआत में, स्मिथ को न्यूयॉर्क में शहर के चाइनाटाउन परिसर में एक बार में तनाव मुक्त होने के लिए देखा गया था |
 
गेंद से छेड़छाड़ के मामले में, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर उप-कप्तान डेविड वार्नर के साथ 12 महीने का प्रतिबंध लगाया था | माना जा रहा हैं कि साल 2011 से एक रिलेशनशिप में रह रहे स्मिथ और डेनी ने अपनी शादी के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई हैं | एक साल पहले ही स्मिथ ने न्यूयॉर्क में 27 वर्षीय वकील, विलिस को प्रोपोज़ किया था |

 
 

By Pooja Soni - 21 Apr, 2018

    Share Via