निश्चित रूप से रविवार (15 अप्रैल) की रात महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाज़ी देख क्रिकेट की दुनिया पूरी तरह से अचंभित हो गई होगी |
किंग्स XI पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का नेतृत्व कर रहे धोनी ने नाबाद 79 रनों की पारी खेलते हुए, लगभग इस मैच को भी जीत ही लिया था | क्योकि उन्हें जीत के लिए सिर्फ चार रन कम पड़ गए और जीत पंजाब की झोली में चली गई |
लेकिन चेन्नई की हार के बावजूद, धोनी को अपने शानदार प्रयासों के लिए क्रिकेट बिरादरी से काफी सम्मान और प्रेम मिल रहा हैं | इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों में से कई ने, अनुभवी क्रिकेटर के लिए अपने ट्विटर पर संदेश साझा किये हैं |
इंग्लैंड की महिला आल-राउंडर एलेक्जेंड्रा हार्टले ने अपने ट्विटर पर धोनी द्वारा खेली गई शानदार पारी को देख अपनी ख़ुशी को व्यक्त किया हैं | उन्होंने अपने ट्वीट में बताया हैं कि वास्तव में परिणाम से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं | खेल की सबसे बड़ी बात यह हैं कि कोई भी एक महान को कभी भी हरा नहीं सकता हैं | खेल में आने के बाद, धोनी के प्रदर्शन करने पर अत्यधिक दबाव था |
हाल ही के दिनों में, धोनी बड़े शॉट्स खेलने में नाकाम रहे थे और कई क्रिकेट पंडितो ने धोनी के खेल पर काफी सवाल उठाये थे, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनकी इस पारी ने निश्चित रूप से उनके सभी आलोचकों का मुँह बंद कर दिया होगा |
इंग्लैंड की एक और महिला क्रिकेट खिलाड़ी, केट क्रॉस ने भी ट्विटर पर धोनी की इस पारी के लिए उनकी सराहना की हैं | उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के इन प्रयासों को अद्भुत बताया हैं |
No matter the result. MS Dhoni showing why you should never write off a legend! #Dhoni #IPL #CSK
— Alexandra Hartley (@AlexHartley93) April 15, 2018
Wow @msdhoni.. what an amazing effort that was ???? these games are doing nothing for my nerves!! #KXIPvCSK #IPL
— Kate Cross (@katecross16) April 15, 2018