https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
एंजेलो मैथ्यूज ने 2017 के बुरे समय के बाद टीम के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया पर दिया हैं ज़ोर

एंजेलो मैथ्यूज ने 2017 के बुरे समय के बाद टीम के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया पर दिया हैं ज़ोर

Getty

श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 2017 में अपनी टीम के दुखद समय को पीछे छोड़ने की कसम खाई हैं और इंग्लैंड में 2019 के विश्व कप की ओर ध्यान देते हुए अपनी टीम के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है |

साल 2017 में 29 एकदिवसीय मैचों में से सिर्फ केवल पांच मैचों में जीत मिलने के बाद, श्रीलंका के लिए साल 2018 की सकारात्मक शुरुआत करना बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसकी शुरुआत वे 13 जनवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज़ श्रृंखला से करेंगे |

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मैथ्यूज ने मंगलवार को ढाका में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा हैं कि, "यह एक नया साल भी है | हम 2017 की यादो को पीछे रखना चाहते हैं और फिर से एक नै शुरुआत करना चाहते हैं |"

मैथ्यूज ने कहा हैं कि, "हम सर्वश्रेष्ठ टीम बनने का प्रयास करना चाहते हैं | हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं, हर एक गेम में सुधार करना वहते हैं | यह पुनर्निर्माण हमारा मुख्य लक्ष्य है | जीतना बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन जब आप 2019 के लिए एक टीम बना रहे हैं तो आपको सभी रूपों को देखना होगा |" 

यह निश्चित रूप से श्रीलंका के लिए एक नई शुरुआत होगी, क्योंक़ी वे कोच चंडिका हथुरोंसिंघा के नेतृत्व में एक टीम की शुरुआत करने जा रहे हैं और फिर से कप्तान मैथ्यूज की नियुक्ति की गई, जिन्होंने छह महीने पहले अपना पद छोड़ दिया था |  

2017 में खराब प्रदर्शन के बावजूद मैथ्यूज ने कहा हैं कि खिलाड़ियों को नए साल की शुरुआत के साथ ही एक नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा |

उन्होंने कहा कि, "जब आप अच्छा नहीं कर रहे हैं, तब खुद को प्रेरित करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन यह हमारा काम है, आपको खुद को प्रेरित करना होगा | सभी लोग को प्रेरित हैं | सिर्फ एक या दो नुकसान हमें बुरी स्थिति में नहीं ले जायेंगे | कुछ महीनो पहले ही हम ने मजबूत भारतीय टीम को पराजित किया हैं | ये वही टीम हैं, हमारे पास कौशल और प्रतिभा है | हमें वहां जाना है और जीत का आनंद लेना होगा |"

 
 

By Pooja Soni - 17 Jan, 2018

    Share Via