https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
CWC 2019: विश्वकप 2011 के बाद से ही इस पाकिस्तानी दर्शक के लिए टिकट का इंतजाम करते आ रहे है महेंद्र सिंह धोनी

CWC 2019: विश्वकप 2011 के बाद से ही इस पाकिस्तानी दर्शक के लिए टिकट का इंतजाम करते आ रहे है महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी | GETTY

महेंद्र सिंह धोनी, जो शायद इस बार भारत के लिए अपना अंतिम विश्वकप खेल रहे है, शायद क्रिकेट के इस महा टूर्नामेंट में एक और चीज है जो आखरी बार निभाते देखे जा सकते है| मोहम्मद बशीर जो चाचा शिकागो के नाम से भी जाने जाते है वो 16 जून को होने वाले भारत-पाक मुकाबले के लिए इंग्लैंड के मैनचेस्टर में पहुँच गए है| उन्हें ये विश्वास है की पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ये तय करेंगे की उन्हें इस मुकाबले को देखने के लिए टिकट मिल जाए|

"में कल ही यहाँ पहुंचा हूँ और देखा की लोग इस मैच के टिकेट के लिए 800-900 पाउंड देने को तैयार है। शिकागो लौटने के टिकेट की कीमत भी इसके बराबर है। धोनी का धन्यवाद, मुझे एक मैच की टिकेट के लिए स्ट्रगल नहीं करना पड़ेगा।" 63 वर्षीय मोहम्मद बशीर ने PTI से एक इंटरव्यू में कहा|

विश्वकप 2011 के दौरान से ही चाचा शिकागो और महेंद्र सिंह धोनी के बीच एक अलग तरह का रिश्ता बना हुआ है| विश्वकप 2011 में जब इन्हें टिकट नहीं मिल रहा था तो धोनी ने खुद उनके लिए मोहाली में होने वाले भारत-पाक मैच के लिए टिकेट का इंतजाम किया था|

"सोच कर देखिये, मुझे वो टिकेट फ्री में मिली जबकि सभी को उसके लिए बड़ी रकम चुकानी होती है। इस बार मेरे पास उनके लिए एक सरप्राइज गिफ्ट है और उम्मीद है की में उन्हें ये बाद में दे पाऊंगा। मैंने इससे पहले ऐसा करते हुए किसी खिलाड़ी को नहीं देखा जो उन्होंने मेरे लिए 2011 विश्वकप में किया था"

 
 

By Raj Kumar - 15 Jun, 2019

    Share Via