आशीष नेहरा के अनुसार युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किया था सबसे अच्छा प्रदर्शन

हाल ही में युवराज सिंह ने खुलासा किया था कि सौरव गांगुली अपनी कप्तानी में उन्हें धोनी और विराट से कहीं ज्यादा सपोर्ट किया करते थे।

By Raj Kumar - 08 Apr, 2020

युवराज सिंह ने कुछ दिनों पहले ही एक बयान दिया था कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उनसे वह समर्थन नहीं मिला जो उन्हें सौरव गांगुली की कप्तानी में उनसे मिली थी। लेकिन दूसरी तरफ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना हैं कि युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था।

"जहां तक मैंने युवराज सिंह के करियर के देखा हैं, वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अच्छा खेले हैं। जिस तरह से उन्होंने 2007 और 2008 में बल्लेबाजी की थी वह जबरदस्त था और 2011 में हम सबने देखा कि किस बहादुरी से उन्होंने अपनी बीमारी से लड़ते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बल्ल्बेबजी की," नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' पर बात करते हुए कहा।

"मुझे लगता हैं कि जब आप 16 वर्षों तक क्रिकेट खेलते हैं तो हर किसी का अपना एक पसंदीदा कप्तान होता हैं लेकिन मेरे अनुसार युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सबसे अच्छा खेले थे," नेहरा ने आगे कहा।

हाल ही में युवराज सिंह ने खुलासा किया था कि सौरव गांगुली अपनी कप्तानी में उन्हें धोनी और विराट से कहीं ज्यादा सपोर्ट किया करते थे। हालांकि युवराज सिंह का धोनी की कप्तानी में रेओक्र्द सबसे बेहतर रहा हैं। उन्होंने धोनी की कप्तानी में 104 वनडे मैच खेले और इस दौरान 3.077 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 37 के औसत से बल्लेबाजी की। दूसरी तरफ गांगुली की कप्तानी में उन्होंने 110 वनडे मैचों में 30 के औसत से 2,640 रन बनाए थे।

By Raj Kumar - 08 Apr, 2020

TAGS