उन्मुक्त चन्द ने भारत की अंडर-19 टीम को आईसीसी अंडर-19 विश्वकप से पहले दी ये खास सलाह

अंडर-19 विश्वकप में भारत अपनी शुरुआत 19 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ करेगा।

By Raj Kumar - 17 Jan, 2020

आईसीसी अंडर-19 विश्वकप की शुरुआत शुक्रवार से साउथ अफ्रीका में हो रही है, लेकिन भारत इस टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत 19 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ करेगा। भारत इस टूर्नामेंट में पहले ही सबसे सफल टीम है जिसने चार बार इसे जीता है और साथ ही टूर्नामेंट की गतविजेता भी भारतीय टीम ही हैं। ऐसे में भारतीय टीम को इस बार की भावी विजेता माना जा रहा हैं और टूर्नामेंट के शुरू होने के साथ उन्हें देशभर से शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

अंडर-19 विश्वकप 2012 में भारत की विजेता टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त चन्द ने भी प्रियाम गर्ग की कप्तानी वाली भारत की अंडर-19 टीम को इस टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

"अंडर -19 विश्व कप आयु वर्ग के क्रिकेट का शिखर है और यह महत्वपूर्ण है, शायद एक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर के लिए सीनियर टीम के लिए खेलने से भी ज्यादा। आप कुछ चुने हुए लोगों में से हैं और मुझे यकीन है कि देश में सर्वश्रेष्ठ 15 हैं," उन्मुक्त चन्द ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया।

"यह शुरूआती लाइमलाइट है, इसलिए इसे अपने ऊपर नियंत्रण न करने दें। ध्यान भंग करने वाली चीजों से सजग रहें। आप जितने समझदार होंगे, आपकी पसंद उतनी ही बेहतर होगी। यह ऐसी उम्र हैं जहाँ आप नयी चीजें करने चाहते हैं। अपने चयन के बारे में सजग रहे। अगर क्रिकेट आपकी पहली प्राथमिकता हैं तो आप अंत में सही निर्णय ही लेंगे।"

"आगे का जीवन एक पहेली बनने जा रहा है। इसके लिए तैयार रहें। आप जल्द ही मर्दों की दुनिया में प्रवेश करेंगे। कुछ शायद देश के लिए खेलेंगे और कुछ नहीं भी। लेकिन कोशिश हमेशा करते रहे। जीवन आपको कभी भी कई तरीके से सरप्राइज दे सकता हैं," उन्होंने आगे कहा।

By Raj Kumar - 17 Jan, 2020

TAGS


RELATED ARTICLE