मयंक अग्रवाल के अलावा इन 3 भारतीय बल्लेबाजों ने भी अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदला दिया

By Raj Kumar - 05 Oct, 2019

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी| भारत की और से पहली बार ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने 176 और मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जड़ा| दोनों बल्लेबाजों के बीच 300 से अधिक रनों की साझेदारी हुई और भारत ने 502/7 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी|

मयंक अग्रवाल का ये पहला दोहरा शतक होने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक भी था जिसको उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील किया| मयंक ने इस दौरान 371 गेंदों में 215 रन बनाये| अपनी पारी में इन्होने 6 छक्के व 23 चौके भी लगाए| हालाँकि मयंक ऐसे पहले भारतीय नहीं है जिन्होंने टेस्ट में अपने पहले ही शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया हो| इनसे पहले भी 3 खिलाड़ी ऐसा कर चुके है|

3. दिलीप सरदेसाई

दिलीप सरदेसाई भारत के पहले टेस्ट बल्लेबाज थे जिन्होंने पहले शतक को ही दोहरे शतक में तब्दील किया था| ये कारनामा उन्होंने 1965 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलु सीरीज में किया था जहाँ उन्होंने 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी| इस दौरान उन्होंने 25 चौके लगाए थे| ये टेस्ट मैच ड्रा रहा था|

2. विनोद काम्बली

काम्बली के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में पहले शतक को दोहरे शतक में बदलने का रिकॉर्ड दर्ज है और वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज थे| काम्बली ने ये कारनामा 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलु टेस्ट सीरीज में किया था जहाँ उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 224 रनों की पारी खेली थी| इस टेस्ट को भारत ने पारी और 15 रनों से अपने नाम किया था|

3. करुण नायर

जहाँ दिलीप सरदेसाई और काम्बली ने अपने पहले शतक को दोहरे शतक में बदला था लेकिन करुण नायर उनसे एक कदम आगे निकल गए| इन्होने अपने पहले शतक को ही तीहरे शतक में बदल दिया| 2016 मव भारत और इंग्लैंड के बीच हुए चेन्नई टेस्ट मुकाबले में नायर ने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 303 रनों की पारी खेली थी इस मैच को भारत ने पारी और 75 रनों से जीत लिया था|

By Raj Kumar - 05 Oct, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE