गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच चल रही अनबन पर की खुलकर बात

By Pooja Soni - 20 Jul, 2019

भारतीय टीम के गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच कथित रूप से चल रही अनबन की खबरों पर खुल कर बात की हैं|

विश्व कप से भारत के बाहर हो जाने को ध्यान में रखते हुए, मीडिया में काफी दिनों से ये खबरे आ रही हैं कि भारतीय टीम दो शिविरों में विभाजित हो गई हैं, जिसमे एक पक्ष विराट का और दूसरा रोहित का हैं| रिपोर्ट में ये भी सुझाव दिया गया हैं कि कुछ भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री के नेतृत्व वाले भारतीय कोचिंग स्टाफ से खुश नहीं थे|
 
खबरों के मुताबिक़ जैसे ही भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, टीम के अंदर वैसे ही दरार पड़ने लगी थी| इन अफवाहों पर टीम प्रबंधन द्वारा सार्वजनिक रूप से कोई भी बयान न आने के बाद उन रिपोर्टों पर अटकलें और भी तेज हो गईं हैं| लेकिन अब भरत अरुण ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की हैं| 

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने इन अफवाहों को ख़ारिज करते हुए कहा हैं कि रोहित और विराट एक दूसरे के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं|

स्पोर्टस्टार से बात करते हुए भारतीय गेंदबाज़ी कोच ने कहा हैं कि, "इस बात पर यकीन करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है| रोहित अक्सर ही कोहली से बातें करने के लिए उनके पास जाते हैं| वे एक-दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे हैं, एक-दूसरे की क्षमता के लिए महान प्रशंसा भी शेयर करते हैं| कोहली ने टीम का अच्छी तरह से नेतृत्व किया हैं, एक कप्तान के रूप में वे परिपक्व हो रहे हैं और यह बहुत ही अच्छी बात हैं कि उनके पास समर्थन के लिए रोहित है| शिविर में भावना बहुत ही अद्भुत हैं|"

By Pooja Soni - 20 Jul, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE