रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच एक बार फिर से शुरू हुई ये नोक-झोक

By Pooja Soni - 19 Feb, 2019

रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे का मज़ाक उड़ाते रहते हैं और दोनों के बीच की इस नोक-झोक से सभी बखूबी वाकिफ हैं|

यहाँ तक की चहल तो रोहित की पत्नी रितिका सजदेह का भी मज़ाक उड़ाने से पीछे नहीं रहे ओर अब एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स पर उन्होंने मज़ाकिया टिप्पणी की| पिछले कुछ समय से उनके बीच एक हास-उपहास का माहौल बना हुआ है और भारतीय उप-कप्तान ने अब एक बार फिर से चहल को GOAT (ग्रेट ऑफ ऑल टाइम) करार देते हुए इसे आगे बढ़ाया हैं|

टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय एक छोटे से ब्रेक का आनंद ले रहे हैं| चहल, जो कि मंगलवार को दिल्ली की यात्रा कर रहे थे, ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की| जहाँ एक तरफ उनके फोल्लोवेर्स ओर फैंस चहल और उनके लुक की तारीफ करने में व्यस्त थे| वही दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने अपनी टीम के साथी की टांग खींचने का फैसला किया| रोहित ने चहल की इस पोस्ट पर एक उपहासपूर्ण टिप्पणी की और लेग-स्पिनर को GOAT कहा, जिस पर चहल ने भी करारा जवाब दे डाला|

By Pooja Soni - 19 Feb, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE