IPL 2018: Watch- देखिये महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब पृथ्वी शॉ का हेलीकाप्टर शॉट

By Akshit vedyan - 28 Apr, 2018

अपने नए कप्तान के साथ मैदान में उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम कल अपने पूरे जोश में नज़र आ रही थी| इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और कोलकाता के खिलाफ यह मुकाबला 55 रनों से जीत लिया| इस मैच के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसे देखकर सब हैरान रह गये|

अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ इस बार अपना पहला आईपीएल खेल रहे है| आईपीएल में पृथ्वी शॉ का यह दूसरा मैच था और इस मैच में उन्होए 44 गेंदों में 62 रन बनाये| इस पारी के दौरान शॉ ने 2 छक्के और 7 चौके लगाये|

उनके दो छक्कों में सबसे शानदार वो छक्का था जों उन्होंने धोनी के हेलीकाप्टर शॉट के स्टाइल में खेला था| मैच के बाद जब उनसे इस शॉट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मैंने इस शॉट के लिए कोई अभ्यास नहीं किया था| वह शॉट अपने आप खेला गया था|’

आपको बता दे कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ को दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में जगह दी| दिल्ली के कई खिलाड़ी कुछ ख़ास नहीं कर पाए तो उन्होंने मौके का फायदा उठाया और सलामी बल्लेबाज़ के रूप में टीम में जगह बना ली है|

By Akshit vedyan - 28 Apr, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE