https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
 IPL 2018: घरेलू मैदान पर भी हार का सिलसिला नहीं तोड़ पायी मुंबई इंडियंस; हैदराबाद ने किया 118 रनो का बचाव

IPL 2018: घरेलू मैदान पर भी हार का सिलसिला नहीं तोड़ पायी मुंबई इंडियंस; हैदराबाद ने किया 118 रनो का बचाव

By Akshit vedyan - 25 Apr, 2018

आईपीएल 2018 के सबसे अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हरा दिया| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2018 का सबसे कम स्कोर 118 रन बनाया| सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत के हीरो सिद्धार्थ कौल रहे| 

मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 18.4 ओवरों में 118 रनों पर ढेर कर दिया, लेकिन उसके बल्लेबाज इस आसान लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाए और तीन बार की यह विजेता टीम 18.5 ओवरों में 87 रनों पर ही सिमट गई| यह मुंबई का आईपीएल में सबसे कम स्कोर है. वह इस स्कोर पर दूसरी बार ऑल आउट हुई है| इससे पहले 10 मई 2011 को भी किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई को 87 रनों पर ढेर कर दिया था|

इससे पहले जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज एविन लेविस सस्ते में आउट हो गए। उन्हें संदीप शर्मा ने 5 रन के स्कोर पर आउट किया। ईशान किशन भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद नबी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए। उन्हें शाकिब उल हसन ने अपना शिकार बनाया।

क्रुणाल पांड्या ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले। मगर 24 रन बनाने के बाद वो भी राशिद खान की फिरकी में उलझकर आउट हो गए। इसके बाद पोलार्ड भी सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। लेग स्पिनर राशिद खान की बाहर जाती गेंद को पोलार्ड ने थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश में स्लिप में खड़े शिखर धवन को कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले पोलार्ड 9 रन ही बना सके।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बेसिल थंपी की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। इसके बाद आए मैकलिनघन बिना खाता खोले, सिद्धार्थ कौल की गेंद पर आउट हो गए। गेंदबाजी में कमाल दिखाने वाले मयंक बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें भी कौल ने अपना शिकार बनाया। कौल ने इसके बाद हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया।

मुंबई की तरह सनराइजर्स के बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद अच्छी रही। मुंबई के गेंदबाजों ने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को जमने का कोई मौका ही नहीं दिया। सबसे पहले शिखर धवन आउट हुए। वो पांच रन बनाकर मैकलिनघन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

इसके बाद आए विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें भी मैकलिनघन ने आउट किया।इसके बाद आए मनीष पांडे ने जरूर कुछ अच्छे शॉट्स खेले। मगर वो भी 16 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या का शिकार हो गए। इसके बाद आए शाकिब उल हसन भी रन आउट हो गए।

कप्तान केन विलियमसन ने पारी को संभालने की कुछ कोशिश की। मगर वो 29 रन बनाकर आउट हुए। उस वक्त टीम का स्कोर 63 रन था। इसके बाद टीम के स्कोर में 22 रन और जुड़े थे कि ऑलराउंडर मोहम्मद नबी लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बेसिल थंपी भी सस्ते में आउट हो गए।

बेसिल को मयंक मार्कंडे ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाज भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी पारी 118 रन पर सिमट गई। ये इस आईपीएल सीजन का सबसे कम स्कोर है।

सनराइजर्स हैदराबाद 118 (विलियमसन 29 युसूफ 29, मार्कन्डे 2-15) ने मुंबई इंडियंस 87 (सूर्यकुमार 34, कौल 3-23, राशिद 2-11) को 31 रनों से दी मात|

By Akshit vedyan - 25 Apr, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE