IPL 2018 : ईशान किशन दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद फिर से नीली जर्सी पहनने के लिए उत्सुक

By Pooja Soni - 20 Apr, 2018

मंगलवार (17 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच के दौरान विकेटकीपर ईशान किशन चोटिल हो गए थे |

इस मैच में ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या की एक थ्रो ईशान किशन की आंख पर लग गई थी, जिसके बाद वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे | ईशान की चोट काफी गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा | उसके बाद टीम में उनके स्थान पर अदित्य तारे को शामिल किया गया था |  

मुंबई की गेंदबाजी के दौरान 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर बैंगलौर की टीम के कप्तान विराट कोहली ने शॉट मारा, जिस को पकड़ने के चक्कर में हार्दिक ने थ्रो किया | हार्दिक के इस थ्रो को ईशान देख नहीं पाए और गेंद सीधे उनके चेहरे पर जा लगी | हालांकि, रोहित ने अपने मैच-मैच प्रस्तुति में बताया था कि युवा खिलाड़ी अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं | 

इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद, किशन एक बार फिर से फ्रेंचाइजी के लिए नीली जर्सी पहनने के लिए  बहुत उत्सुक है | 19 वर्षीय तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज ने ट्विटर पर अपनी रिकवरी की जानकारी के बारे में बताया हैं | साथ ही अपने ट्वीट में किशन ने अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए उनका धन्यवाद भी किया हैं |  

 

By Pooja Soni - 20 Apr, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE