रोहित शर्मा ने 2017 की अपनी मुंबई इंडियन की टीम के लिए शेयर किया एक भावनात्मक सन्देश

By Pooja Soni - 30 Jan, 2018

आईपीएल 2018 नीलामी में फ्रेंचाइजी ने जहा कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि कुछ को उन्हें बदलना पड़ा | 

मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी के मुताबिक, यह वाकई एक भावुक मामला था | और अब, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी टीम के लिए थोड़ा उदासीन हैं | रोहित शर्मा काफी समय से मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं | टीम के प्रति उनका लगाव बहुत अधिक है और यह निश्चित रूप से ऐसा होना जरूरी है | उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई इंडियंस को तीन शीर्ष खिताब जीतने में सफलतापूर्वक टीम का नेतृत्व किया है | मुम्बई इंडियंस टूर्नामेंट तीन बार ख़िताब जीतने वाली एकमात्र टीम है |

पिछले कुछ वर्षों में, मुंबई इंडियंस की लगतार सफलता का मंत्र उनके खिलाड़ियों के मुख्य समूह को बनाए रखने की रणनीति रही है | हालांकि, इस वर्ष की नीलामी में उनकी ये प्रथा टूट गई हैं, क्योकि मुंबई के मुख्य खिलाडी अन्य टीमों में चले गए हैं | साथ ही, एमआई नए चेहरों की और आकर्षित हुआ हैं | इस बीच, रोहित शर्मा को अपने चैंपियन टीम के बारे में थोड़े उदासीन हैं |

रोहित ने अपने ट्विटर पर आईपीएल 2017 संस्करण की विजयी टीम मुंबई इंडियन टीम की एक तस्वीर पोस्ट की हैं | साथ ही उन्होंने इसके साथ एक संदेश भी लिखा हैं | उन्होंने स्वीकार किया कि उन खिलाड़ियों के साथ खेलना वास्तव में बहुत ही मजेदार था | उन्होंने उन सभी खिलाड़ियों को मुंबई की तरफ से साल में इस तरह के सराहनीय प्रदर्शन के लिए धन्यवाद भी किया हैं | साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों के भविष्य के प्रयासों की कामना भी हैं | 

 

By Pooja Soni - 30 Jan, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE