आप कभी भी धोनी के कमरे में जाकर खाना आर्डर और क्रिकेट को लेकर बातें कर सकते थे : आशीष नेहरा

By Akshit vedyan - 07 May, 2020

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आशीष नेहरा ने करियर के कई यादगार पल गुजारे है। इस बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ने मोहम्मद अज़हरुद्दीन की कप्तानी में अपना करियर शुरू किया था और विराट कोहली की कप्तानी में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।

इस बीच महेंद्र सिंह धोनी कि कप्तानी में भी नेहरा ने भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कई मैच खेले।

आकाश चोपड़ा से उनके शो आकशवाणी पर बात करते हुए आशीष नेहरा ने धोनी के बारे में कई खुलासे किये| उन्होंने कहा कि "लोगों को लगता है कि धोनी एक अंतर्मुखी हैं और खिलाड़ियों से ज्यादा बात नहीं करते हैं। बात वह नहीं है। मैच के बाद उनका कमरा रात में खुला रहता था। कोई भी भोजन आर्डर कर सकता था, भोजन कर सकता था और क्रिकेट पर चर्चा कर सकता था।"

नेहरा उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 आईसीसी विश्व कप जीता था। उन्हें लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद धोनी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में वापसी की थी। नेहरा उस टीम के एक प्रमुख सदस्य थे जो 2016 में ICC WT20 के सेमीफाइनल में हार गयी थी।

By Akshit vedyan - 07 May, 2020

TAGS