शिखर धवन लॉकडाउन में अपने बेटे जोरावर के साथ खेल रहे हैं 'क्वारैंटाइन प्रीमियर लीग'

बुधवार को भी शिखर धवन ने अपना एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमे शिखर धवन अपने बेटे जोरावर के साथ घर में ही क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

By Raj Kumar - 23 Apr, 2020

  

देशभर में क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियाँ कोरोना वायरस और उसके कारण लगे लॉकडाउन के चलते पूरी तरह रोक दी गई हैं। यहां तक की आईपीएल को भी आगामी सुचना तक स्थगित कर दिया गया हैं और सभी खिलाड़ियों को घर में ही रहने की सलाह दी गई हैं।

नतीजन हमेशा क्रिकेट के मैदान पर अपना अधिकतर समय बिताने वाले क्रिकेटर अब अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया और घर पर ही कई जुगाड़ लगाकर बिता रहे हैं। इन्ही खिलाड़ियों में भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भी शामिल हैं, जो पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और बुधवार को भी शिखर धवन ने अपना एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया।

इस वीडियो में शिखर धवन अपने बेटे जोरावर के साथ घर में ही क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जोरावर अपने पिता को गेंदबाजी करवा रहे हैं और काफी सारे शॉट खाने के बाद वह अपने पिता को आउट करने में कामयाब भी होते हैं। शिखर धवन ने इसे क्वारैंटाइन प्रीमियर लीग का नाम दिया। "क्वारैंटाइन प्रीमियर लीग का सबसे शानदार पल," शिखर धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Quarantine Premier League ka sabse gripping moment ???? Dhawan vs Dhawan ????????????

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

पिछले सप्ताह ही शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर के साथ एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमे वह बॉलीवुड गाने 'डैडी कूल' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Life is so much fun with this mastikhor insaan! Sachi bolu toh daddy aur beta dono hi cool! ???? Love this little one ❤️

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

 

By Raj Kumar - 23 Apr, 2020

TAGS