श्रेयस अय्यर ने लॉकडाउन के बीच अपने जुड़वां के साथ खेला 'रॉक पेपर सीजर'

लॉकडाउन के बीच भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर अपने फैंस को कई जादुई ट्रिक्स दिखा रहे हैं।

By Raj Kumar - 11 Apr, 2020

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर लॉकडाउन के अपने समय को अच्छे से व्यतीत कर रहे हैं और अपने फैंस को कई जादुई ट्रिक्स दिखा रहे है। शुक्रवार को भी श्रेयस अय्यर ने अपना एक ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह खुद के साथ ही 'रॉक पेपर सीजर' खेल रहे हैं। "क्या आप जानते हैं, मेरा एक जुड़वां हैं," श्रेयस अय्यर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा।

इस वीडियो में श्रेयस अय्यर आईने के सामने खड़े होकर खुद के साथ ही रॉक पेपर सीजर खेल रहे हैं, लेकिन इसमें भी उन्होंने एक ट्रिक दिखाई हैं। अय्यर पहले भी अपने मैजिक वीडियो पोस्ट करते रहे हैं और लॉकडाउन के बीच खुद को और फैंस को मनोरंजित कर रहे हैं।

अय्यर ने हाल ही में एक और और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमे वह अपनी बहन के साथ डांस करने की नाकाम कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी श्रेयस अय्यर ने घर को साफ़ करने का वीडियो और अपने कुत्ते के साथ खेलने का वीडियो पोस्ट किया था।

अय्यर ने कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो पोस्ट करके लोगों से अपील की थी वह भी घरों में ही रहे, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके, जिसके कारण अब तक भारत में 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी हैं। कोरोना वायरस के चलते ही भारत में आईपीएल समेत सभी खेल कार्यक्रम रोक दिए गए हैं और खिलाड़ियों को घरों में ही सुरक्षित रहने की सलाह दी गई हैं।

 

By Raj Kumar - 11 Apr, 2020

TAGS