ग्लेन मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन ने खोले उनके रिलेशनशिप से जुड़े कई बड़े राज

विनी रमन ने शुक्रवार को इन्स्टाग्राम पर मैक्सवेल के साथ अपनी एक प्री-आइसोलेशन तस्वीर पोस्ट की।

By Raj Kumar - 11 Apr, 2020

  

ग्लेन मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन ने शुक्रवार को इन्स्टाग्राम पर मैक्सवेल के साथ अपनी एक प्री-आइसोलेशन तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट में विनी रमन ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ अपनी रिलेशनशिप से जुड़े कुछ राज भी खोले। "प्री-आइसोलेशन, ये देखने के लिए स्वाइप कीजिये की मैंने इस रिलेशनशिप में कितना योगदान दिया हैं," विनी ने अपनी फोटो के कैप्शन में लिखा।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने 27 फरवरी को विनी रमन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके दोनों की सगाई की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों ने 17 मार्च को भारतीय रीती रिवाज से भी अपनी सगाई की, जहां ग्लेन मैक्सवेल को हरी शेरवानी में देखा गया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

pre-isolation ❤️ swipe left to see how much I contribute to this relationship... ????

A post shared by VINI (@vini.raman) on

अपनी इस पोस्ट में विनी रमन ने अपने रिलेशनशिप से जुड़े सभी राज खोले और बताया कि उन्हें मिले कितना समय हो गया, और दोनों किस चीज में ज्यादा बेहतर हैं। विनी ने बताया कि वह 2013 में मेलबर्न स्टार्स के इवेंट में मिले थे, 2 साल और 4 महीने पहले।

मैक्सवेल विनी से 4 साल और 5 महीने बड़े हैं और उनकी हाइट भी विनी से ज्यादा हैं। विनी ने बताया कि मैक्सवेल ने ही उन्हें सबसे पहले प्यार का इजहार किया था। सुबह जल्दी विनी उठती हैं, ज्यादा अच्छे ड्राईवर मैक्सवेल हैं, और ऐसे ही कई राज उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिये बताए।

By Raj Kumar - 11 Apr, 2020

TAGS