शिखर धवन बने जितेन्द्र, पत्नी आयशा के साथ 'ढल गया दिन' गाने पर किया डांस

धवन ने कुछ दिनों पहले भी ऐसा ही एक फनी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमे वह कपड़े धो रहे हैं और उनकी पत्नी मेकअप में व्यस्त हैं।

By Raj Kumar - 04 Apr, 2020

  

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन 21 दिनों के लॉकडाउन का समय काफी अच्छे से अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। शिखर धवन, जो इस समय पत्नी आयशा और बेटे जोरावर के साथ आइसोलेशन में हैं, ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमे वह जितेन्द्र बने नजर आ रहे हैं। वीडियो में शिखर धवन को अपनी पत्नी आयशा के साथ बॉलीवुड फिल्म 'हमजोली' प्रसिद्ध गाने 'ढल गया दिन, हो गई शाम' पर डांस करते हुए देखा जा सकता हैं।

धवन और आयशा ने इस दौरान कपड़े भी ऐसे ही पहने हैं, जैसे गाने में जितेन्द्र और लीना चंद्रवारकर ने पहने थे। धवन वीडियो में हमें सफेद टी-शर्ट और पेंट में नजर आ रहे हैं, जबकि आयशा ने ब्लैक सूट पहना हैं। धवन ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में "हो गई शाम जाने दो जाना हैं," लिखा।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ho gayi shaam jaane do jaana hai ???????????? @aesha.dhawan5 #JeetendraJi

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

धवन ने कुछ दिनों पहले भी ऐसा ही एक फनी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमे उन्हें कपड़े धोते हुए देखा जा सकता हैं, जबकि उनकी पत्नी आयशा अपने मेकअप में व्यस्त हैं। इस वीडियो में भी एक पुराना बॉलीवुड गाना 'जब से हुई हैं शादी, आंसू बहा रहा हूं...' बज रहा हैं।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Life after one week at home. Reality hits hard ???? @aesha.dhawan5 @boat.nirvana #boAtheadStayINsane ????????

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

इसके बाद वीडियो में धवन को टॉयलेट साफ करते हुए देखा जा सकता हैं और उनकी पत्नी आयशा एक डंडे के साथ यह सुनिश्चित कर रही हैं कि काम ठीक से हो। धवन ने इस वीडियो के कैप्शन में "घर पर एक सप्ताह रहने के बाद जिंदगी," लिखा।

  

By Raj Kumar - 04 Apr, 2020

TAGS