विराट कोहली ने की मुंबई के सरकारी अस्पतालों में फ्री खाना भेजने वाली ताज होटल की सराहना

खतरनाक जानलेवा कोरोना वायरस को रोकने के लिए भारत में इस समय 21 दिनों का लॉकडाउन जारी हैं।

By Raj Kumar - 28 Mar, 2020

खतरनाक जानलेवा कोरोना वायरस को रोकने के लिए भारत में इस समय 21 दिनों का लॉकडाउन जारी हैं। हालांकि बावजूद इसके मरीजों की संख्या में इजाफा लगातार जारी हैं, जिसके कारण डॉक्टर और नर्सों का काम काफी ज्यादा बढ़ गया हैं और उन्हें अधिक समय तक ड्यूटी करनी पड़ रही हैं।

ऐसे में कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आएं जो अपने अपने तरीकों से इनकी मदद कर रहे हैं। ताज होटल्स भी अपने तरीके से इनकी मदद कर रहा हैं। इनकी तरफ से मुंबई में मौजूद सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों, मरीजों और अन्य अधिकारियों को उनकी तरफ से खाना पहुंचाया जा रहा हैं।

ताज होटल के इस कार्य ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का भी ध्यान अपनी तरफ खींचा हैं, जिन्होंने उनके इस कार्य की सराहना की हैं।

विराट कोहली खुद भी सोशल मीडिया के जरिये लगातार लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं और उन्हें घरों में सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिये इतनी जागरूकता फैला रहे विराट कोहली अभी भी आर्थिक रूप से किसी मदद के लिए आगे नहीं आये हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस मुश्किल परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए 50 लाख रुपए दान कर चुके हैं, लेकिन कोहली ने अभी तक इसमें किसी तरह की दिलचस्पी नहीं दिखाई हैं।

By Raj Kumar - 28 Mar, 2020

TAGS