विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फैंस से किया "घर पर सुरक्षित" रहने का निवेदन

विराट कोहली ने कुछ समय पहले ही फैंस से पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का निवेदन किया था।

By Raj Kumar - 20 Mar, 2020

   

कोरोना वायरस इस समय पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो रहा हैं। गुरुवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान किया ताकि कोरोना वायरस को रोका जा सके।

अब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लोगों के इस मुश्किल समय में सेल्फ आइसोलेशन में रहकर सुरक्षित रहने के लिए कहा हैं। अनुष्का शर्मा ने कहा कि हम साथ मिलकर ही कोरोना वायरस को फैलने से रोक सकते हैं, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया। "घर रहें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें," अनुष्का ने वीडियो के कैप्शन में लिखा।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Stay Home. Stay Safe. Stay Healthy. ????????

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले ही लोगों से सुरक्षित रहकर पीएम नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का निवेदन कर चुके हैं। "सतर्क रहें, चौकन्ने रहें और जागरूक रहे ताकि COVID-19 के खतरे का सामना किया जा सके। जैसा की हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने बताया हैं, एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें सुरक्षा के लिए निर्धारित किये गए सभी मानदंडो का पालन करना हैं," कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा।

कोहली ने इससे पहले भी एक ट्वीट में विश्वभर के मेडिकल अधिकारियों का धन्यवाद किया था, इस मुश्किल की घड़ी में दिन रात करके लोगों को इस बड़ी मुश्किल से बचाने के लिए।

 

  

By Raj Kumar - 20 Mar, 2020

TAGS