सिमी गरेवाल ने पोस्ट किया बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते कुत्ते का वीडियो, लोग बोले 'धोनी का कुत्ता'

इस वीडियो को पोस्ट किये जाने के बाद 20 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया हैं जबकि 4 हजार से अधिक लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं।

By Raj Kumar - 22 Feb, 2020

अभिनेत्री और टॉक शो होस्ट सिमी गरेवाल द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसमे एक कुत्ते को बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देखा जा सकता हैं। वीडियो में इस कुत्ते को विकेट के पीछे खड़े देखा जा सकता हैं और साथ ही यह एक सक्रीय खिलाड़ी की तरफ गेंद पाने के लिए भी दौड़ रहा हैं।

45 सेकंड के इस वीडियो में एक छोटी लड़की बल्लेबाजी कर रही हैं जब यह कुत्ता सक्रीय रूप से गेंद पर अपनी नजर रखे हुए हैं। जैसे वह बच्ची शॉट लेती हैं तो कुत्ते को गेंद के लिए दौड़ते देखा जा सकता हैं।

इस वीडियो को पोस्ट किये जाने के बाद 20 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया हैं जबकि 4 हजार से अधिक लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं। इस कुत्ते की इतनी अच्छी विकेटकीपिंग को देखकर कुछ लोगों ने तो इसे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कुत्ता भी बता दिया।

 

By Raj Kumar - 22 Feb, 2020

TAGS


RELATED ARTICLE