हर्षा भोगले के अनुसार आईपीएल का एक अच्छा सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए स्थिति बदल देगा

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम क्रिकेट मैच विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

By Raj Kumar - 17 Jan, 2020

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने अपने नए वार्षिक अनुबंध की सूची से बाहर कर दिया हैं। धोनी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अंतिम मुकाबला खेला था, जिसे अब 6 महीने से भी अधिक का समय बीत चुका हैं।

पिछले वर्ष तक महेंद्र सिंह धोनी वार्षिक अनुबंधों की सूची में ग्रेड-ए के खिलाड़ी थे, लेकिन विश्वकप के बाद उन्होंने मैचों के लिए खुद को अनुपलब्ध कर दिया था। महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू और खलील अहमद को भी वार्षिक अनुबंधों की सूची से बाहर कर दिया गया हैं।

हालाँकि दिग्गज भारतीय कमेंटेटर हर्षा भोगले को अभी भी उम्मीद हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 में जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे जिससे उनका भविष्य बदल सकेगा।

"केन्द्रीय अनुबंधों के पुरष्कारों में सबसे बड़ी खबर, महेंद्र सिंह धोनी अब इसका हिस्सा नहीं हैं, जिससे थोड़ा डर लग रहा है कि शायद उनका करियर अब समाप्त हो गया हैं। मुझे देखकर बहुत ख़ुशी होगी अगर सीएसके के लिए उनका ये आईपीएल जबरदस्त रहता है, और उसके आगे कौन जानता हैं!" हर्षा भोगले ने अपने ट्वीट में लिखा।

 

By Raj Kumar - 17 Jan, 2020

TAGS


RELATED ARTICLE