महेंद्र सिंह धोनी के बीसीसीआई की वार्षिक अनुबंध की सूची से बाहर होने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ThankYouDhoni

महेंद्र सिंह धोनी पिछले वर्ष तक बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध की सूची में ग्रेड-ए के खिलाड़ी थे।

By Raj Kumar - 17 Jan, 2020

बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध की सूची में इस बार पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया हैं। धोनी, जो पिछले वर्ष तक ग्रेड-ए का हिस्सा थे, ने विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू और खलील अहमद को भी इस बार वार्षिक अनुबंध की सूची में शामिल नहीं किया गया हैं।

बीसीसीआई द्वारा नया वार्षिक अनुबंध घोषित करने के साथ ही ट्विटर पर #MSDhoni और #ThankYouDhoni ट्रेंडिंग में आ गया था और लोग धोनी को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दे रहे थे। साथ ही इस दौरान कुछ फैंस उनके लिए एक अंतिम विदाई मैच की भी मांग करते नजर आये जो उनके घर रांची में खेला जाए।

महेंद्र सिंह धोनी इस समय 6 महीने से भी अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बताया था की धोनी जल्द ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, ताकि वह पूरी तरह से टी-20 क्रिकेट पर ध्यान केन्द्रित कर सके।

By Raj Kumar - 17 Jan, 2020

TAGS


RELATED ARTICLE