अजिंक्य रहाणे ने बेटी आर्या के साथ मस्ती का वीडियो किया पोस्ट

अजिंक्य रहाणे इसी साल 5 अक्टूबर को पिता बने थे जब उनकी पत्नी राधिका ने एक बेटी को जन्म दिया था।

By Raj Kumar - 14 Dec, 2019

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कुछ महीने पहले ही पिता बने है। अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका ने इसी साल 5 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी अजिंक्य रहाणे ने दो दिन बाद पत्नी राधिका और अपनी बेटी के साथ फोटो पोस्ट करके दी।

अजिंक्य रहाणे इस समय भारत की वनडे और टी-20 टीम हिस्सा नहीं है, जिसके चलते वो अपना ये समय अपने परिवार और अपनी बेटी के साथ ही बिताते है और अक्सर उसकी तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर साझा करते है। रहाणे ने अपनी बेटी का नाम आर्या रखा है।

हाल ही में अजिंक्य रहाणे ने एक बार फिर अपनी बेटी के साथ एक प्यारा सा विडियो पोस्ट किया जिसके वो उसके साथ खेलते और बात करते नजर आ रहे है। इस विडियो के कैप्शन में रहाणे ने लिखा, "आर्या के साथ उसके दोस्त के बारे में बहुत जरुरी वार्तालाप।"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Very important discussion with Aarya about her friend ????????

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane) on

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को जीतने के बाद रहाणे अपना अधिकतर समय परिवार के साथ ही बिता रहे है। भारतीय टीम की अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर होगी जो अगले साल 21 फरवरी से शुरू होगी।

By Raj Kumar - 14 Dec, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE