तो क्या डेल स्टेन की बाउंसर झेलने से डरते थे राहुल द्रविड़ ?

By Raj Kumar - 09 Aug, 2019

क्या आपको भारतीय क्रिकेट की द वॉल याद है? हाँ, आप सही है, वो राहुल द्रविड़ है| कर्नाटक के खिलाड़ी द्रविड़ ने 1996 से लेकर 2012 तक 16 साल के टेस्ट करियर में 13000 से भी अधिक रन बनाए है| इस दौरान भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 मैच खेले है और द्रविड़ ने इनमे 1252 रन बनाए है|

द्रविड़ की महानता इसी से आंकी जाती है की जब वो मैदान पर खेलते थे तो एकदम शांति रहती थी| लेकिन तब आये डेल स्टेन, जिन्होंने अपनी लम्बाई, गति और बाउंस से तबाही मचाई| द्रविड़ ने कुछ मैचों में स्टेन का भी सामना किया जहाँ उन्हें डेल स्टेन की कहर बरपाती गेंदों का सामना करना पड़ा| स्टेन ने हाल ही में सोमवार को अपने संन्यास की घोषणा कर दी|

संजय मांजरेकर द्वारा होस्ट किये जाने वाले ESPN के एक शो में द्रविड़ ने दिग्गज तेज गेंदबाज स्टेन के बारे में बात करते हुए कहा "वो उन गेंदबाजों में है जो अनंत तक याद रखा जाएगा। वो साउथ अफ्रीका के लिए एक मैच जिताने वाले और पलटने वाला खिलाड़ी था। साउथ अफ्रीका के पास हमेशा एक फायदा रहता था की उनके पास स्टेन जैसा विकेट लेने वाला गेंदबाज है। उनके पास क्षमता थी नयी गेंद से विकेट लेने की और उन्हें गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में भी महारत हासिल थी।"

"वो हमारी पीढ़ी के मैल्कम मार्शल थे। स्टेन जब भी आक्रामकता दिखाते तो वो अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने की कोशिश करते। में हमेशा स्टेन की बाउंसर को छोड़ने की सोचता था क्योकि वो कभी मेरे बस में नहीं थी।"

By Raj Kumar - 09 Aug, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE