भारतीय सेना में शामिल होने के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हुए महेंद्र सिंह धोनी

By Raj Kumar - 31 Jul, 2019

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में शामिल होने के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हो गए है| इस दौरान फ्लाइट की उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई| धोनी को प्लेन में कुछ साथी यात्रीगणों के साथ द्देखा गया जिसमे उन्होंने गहरे नीले रंग की शर्ट और कार्गो पेंट पहन रखी थी|

धोनी गुरूवार से जम्मू और कश्मीर में अपनी पेट्रोलिंग की कमान संभालेंगे और सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की जगह लेंगे|

आर्मी को लेकर किये अपने वादों को पूरा करते हुए धोनी ने क्रिकेट से 2 माह का ब्रेक लिया है और अब वो प्रादेशिक सेना हिस्सा होंगे जो ऐसे नागरिको की मदद करती है जो सेना की मदद करने के लिए छोटे-मोटे कार्य करते है|

यह बात सामने आई है की इस दौरान धोनी कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों में लगे विक्टर फोर्स के साथ 15 दिन का कार्यकाल करेंगे। रायटर्स के अनुसार, उनके कर्तव्यों में गश्त गार्ड और ड्यूटी शामिल होगी|

धोनी ने एक पैराट्रूपर के तौर पर ट्रेनिंग ली है और एक प्लेन से छलांग भी लगाईं है जो उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा था| आर्मी के एक सदस्य ने कहा| 

By Raj Kumar - 31 Jul, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE