https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
 कोहली, धोनी को छोड़ भारत के आगामी वेस्टइंडीज़ दौरे में इन युवा खिलाड़ियों को दिया जा सकता हैं मौका

कोहली, धोनी को छोड़ भारत के आगामी वेस्टइंडीज़ दौरे में इन युवा खिलाड़ियों को दिया जा सकता हैं मौका

By Pooja Soni - 18 Jul, 2019


भारत के आगामी वेस्ट इंडीस दौरे के लिए कप्तान विराट कोहली की उपलब्धता और अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर ध्यान दिया जाएगा, जब एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय चयन समिति शुक्रवार को  वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन करेगी|

38 वर्षीय धोनी, जिनकी बल्लेबाजी और फिनिशिंग क्षमताओं में कमी आने लगी हैं, इन अटकलों के बीच चर्चा का केंद्र होंगे कि झारखंड का ये खिलाड़ी रिटायरमेंट पर विचार कर रहा हैं कि नहीं| हालांकि उन्होंने अब तक इस बारे में कोई बात नहीं की है|
 
धोनी का चयन होना और न होना भविष्य में आने वाली चीजों का सूचक होगा| अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए, चयनकर्ता युवा रिषभ पंत को उनके स्थान पर चुन सकते हैं, जिसे धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा हैं|

धोनी को पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था और इस बात की प्रबल संभावना है कि उन्हें इस बार भी शामिल नहीं किया जाएगा| पंत को हाल ही में विश्व कप में चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था, जहाँ भारत सेमीफाइनल में हार का सामना करते हुए विश्वकप से बाहर हो गया था| 

एक और मुद्दा यह जिस पर निश्चित रूप से बहस होगी, वह ये कि कोहली की उपलब्धता, जो कुछ समय से लगातर प्रदर्शन कर रहे हैं| यहाँ एक विचारधारा है कि कप्तान को आगे के लंबे घरेलू सत्र को देखते हुए आराम दिया जा सकता है, जो सितंबर में शुरू होगा और इस बात को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा को छोटे प्रारूपों के लिए कप्तानी सौंपी जा सकती है|

यह समिति मध्य-क्रम के पुनर्गठन पर भी काम करेगी, क्योंकि यह मुद्दा विश्वकप सेमीफाइनल से भारत के बाहर होने के प्राथमिक कारणों में से एक था| साथ ही आगे बढ़ने वाले समय की आवश्यकता के लिए नम्बर चार को स्थिर करना होगा|

यह उम्मीद की जा रही है कि मध्य क्रम को चुनने पर सबसे बड़ी बहस हो सकती है क्योंकि पैनल के पास कर्नाटक के मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे और मुंबई के श्रेयस अय्यर के रूप में कुछ विकल्प हैं, जो घरेलू क्रिकेट में भारी स्कोर करने के बाद टीम में जगह बनाने की आस लगाए बैठे हुए हैं| 

अंबाती रायुडू के अचानक संन्यास लेने और विजय शंकर के नंबर चार पर पहुंचने में नाकाम रहने के बाद, इन तीनो पर चयनकर्ताओं का ध्यान होगा| साथ ही, चयनकर्ता पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और मुंबई के पृथ्वी शॉ पर भी विचार कर सकते हैं| लेकिन शॉ की हिप की चोट उनके विचार में आ सकती है|

साथ ही यहाँ अनुभवी दिनेश कार्तिक और महाराष्ट्र के आलराउंडर केदार जाधव का टीम ने चुना जाना भी असंभव सा लग रहा हैं, जो विश्वकप में प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं| अगर धवन, जिन्हे अंगूठे के फ्रैक्चर के कारण विश्व कप से बाहर कर दिया गया था, अगर वह फिट हो जाते हैं, तो उनकी रोहित के साथ ओपनिंग करने की पूरी संभावना है|

के एल राहुल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल सहित अन्य नियमित खिलाड़ी सीमित ओवरों के टीम में अपना स्थान बरक़रार रख सकते हैं| टेस्ट के लिए विकेट कीपिंग करने वाले खिलाड़ियों में अधिक दिलचस्पी दिखाई जाएगी, क्योंकि पंत ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई भारत की पिछली सीरीज़ में अच्छा काम किया था|

एक बार फिर से फिट हुए रिद्धिमान साहा के साथ, जिन्हें देश में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपर माना जाता है, यह देखना बाकी है कि क्या चयनकर्ता उन्हें टीम में वापस लाते हैं या फिर भारत के भविस्ये के रूप में पंत को मौका देते हैं| 

By Pooja Soni - 18 Jul, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE