CWC 2019 : भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

By Pooja Soni - 13 Jul, 2019


भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया हैं|

दरअसल इस मुकाबले को डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखा गया हैं| हॉटस्टार पर 25.3 मिलियन लोगो ने इस मुकाबले को देखा हैं, जो की एक रिकॉर्ड बन गया हैं| इससे पहले किसी भी मैच में हॉटस्टारको इतनी व्यूअरशिप प्राप्त नहीं हुई हैं| 

इसके पहले हॉटस्टार पर किसी मैच को को सबसे ज्यादा 18.6 मिलियन लोगो ने देखा था| वही इंग्लैंड में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के स्काई स्पोर्ट्स पर किए जा रहे सीधे प्रसारण और हाइलाइट्स को चैनल 4 पर देखने वालों की संख्या का आंकड़ा 20 मिलियन लोगों तक पहुँच गया है|

आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी हैं| आईसीसी ने विश्वकप के ग्रुप दौर और सेमीफाइनल मैचों के डिजिटल दर्शकों के आंकड़ों की भी जानकारी दी है जिसने टीवी और डिजिटल रिकार्ड बनाये हैं| साथ ही यह विश्व में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टूर्नामेंट्स में से एक भी बन गया है| 

आईसीसी के डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म पर लीग चरण के दौरान 2.6 अरब लोगों ने विश्व कप से संबंधित वीडियो का आंनद लिया हैं| 

By Pooja Soni - 13 Jul, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE