CWC 2019 : युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर से एम एस धोनी पर हमला बोलते हुए लगाए उन पर गंभीर आरोप

By Pooja Soni - 12 Jul, 2019

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और युवराज सिंह के पिता, योगराज सिंह ने एक बार फिर से एमएस धोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं| 

अपने नवीनतम बयान में योगराज ने कहा है कि धोनी राष्ट्रीय टीम से वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और युवराज सिंह को बाहर करने के लिए जिम्मेदार हैं| यह पहली बार नहीं हैं, जब योगराज ने धोनी की आलोचना की हैं| वे पहले भी कई बार धोनी गंभीर आरोप लगा चुके हैं|

इस बार भी उनकी आलोचना करना हैं ये कि युवराज साल 2015 विश्वकप के लिए अपनी जगह बनाने में असफल रहे थे|

उसके बाद से उन्होंने धोनी की आलोचना करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा| भारत को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में धोनी की असफलता को ध्यान में रखते हुए योगराज ने एक बार फिर अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज की जमकर आलोचना की हैं| धोनी ने संघर्षपूर्ण 50 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, लेकिन यह टीम को फाइनल तक ले जाने के लिए पर्याप्त नहीं था|

इस बार योगराज का कहना हैं कि धोनी ने पूर्व बीसीसीआई और आईसीसी अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के साथ अपनी निकटता का गलत इस्तेमाल किया हैं| NNIS स्पोर्ट्स से बात करते हुए, योगराज ने 2015 और 2019 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत की हार के लिए पूर्व भारतीय कप्तान को भी दोषी ठहराया हैं|

युवी के पिता ने कहा हैं कि, “आपके दत्तक पिता एन श्रीनिवासन के नेतृत्व में आपने क्या नहीं किया हैं? खुद के जमीर से पूछो, अपनी आत्मा से पूछो| 2015 में, आपने युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को जबरन टीम से बाहर किया| हालांकि वे खेल सकते थे| आपने यह कहकर उन्हें टीम से बाहर कर दिया कि वे खिलाड़ी बूढ़े हो गए हैं|"

योगराज ने आगे कहा हैं कि, “आप हजारों स्टंपिंग और कैच से चुके हैं, लेकिन फिर भी आप खेल रहे हैं| हम 2015 विश्वकप का सेमीफाइनल हार गए और इसका कारण आप हैं| हमने 2019 विश्व कप का सेमीफाइनल भी गवां दिया और इसका कारण सिर्फ आप (धोनी) हैं|"

By Pooja Soni - 12 Jul, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE