CWC 2019 : "भारतीय टीम की हार आईसीसी विश्वकप 2017 के फाइनल की हार की याद दिलाती हैं" : मिताली राज

By Pooja Soni - 12 Jul, 2019

भारतीय वनडे कप्तान मिताली राज ने कहा हैं कि विश्वकप सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया का हारना 2017 के विश्व कप फाइनल में महिला टीम की हार की याद दिलाता है|

राज ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा हैं कि वह जानती हैं कि विश्वकप के नॉकआउट में हारने पर कैसा महसूस होता हैं| उन्होंने आगे कहा कि किसी एक टीम को इस तरह के दिल टूटने के बावजूद जाना पड़ता है| राज ने यह भी कहा कि राष्ट्र भारतीय टीम से बहुत प्यार करता है, चाहे जो भी हो|
 
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा हैं कि, "मैं समझ सकती हूँ, कि विश्वकप के नॉकआउट में हारने पर कैसा लगता है| टीम इंडिया की यह हार हमें 2017 में हमारे विश्व कप के अंतिम हार की याद दिलाता है| आपका दिल टूट जाता है लेकिन आपको एहसास होता है कि आपको आगे बढ़ना होगा| यह खेल ऐसा ही है| भावनाओं का बवंडर हैं| भारत अपनी टीम इंडिया को बहुत प्यार करता हैं, फिर चाहे कुछ भी हो|"

भारत आईसीसी महिला विश्व कप 2017 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नौ रनों से हार गया था| मिताली के नेतृत्व वाली टीम अपनी पहली खिताबी जीत हासिल करने के लिए शानदार स्थिति में थी, लेकिन एन्या श्रूबसोले के छक्के ने भारत से ख़ुशी छीन ली थी| 

I, for one, knows how it feels to loose in World Cup knockouts. This loss is reminiscent of our World Cup final loss in 2017. Your heart breaks but you realise you have to go on. That's just how sport is. What a whirlwind of emotions!India loves it's men in blue, no matter what????????

— Mithali Raj (@M_Raj03) 11 July 2019
By Pooja Soni - 12 Jul, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE