CWC 2019 : संजय मांजरेकर ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया भारत के लिए एक और गेम चेंजर

By Pooja Soni - 21 Jun, 2019

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने चाइनामैन कुलदीप यादव को भारत के लिए "गेम चेंजर" बताया हैं| एक टीवी प्रसारण पर बात करते हुए पूर्व बल्लेबाज ने कुलदीप द्वारा पिछले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण संघर्ष में बाबर आज़म की बर्खास्तगी की जमकर तारीफ की हैं|

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा हैं कि, "मेरे लिए भारत-पाकिस्तान मैच का महत्वपूर्ण पल कुलदीप यादव था, जिन्होंने बाबर आजम को क्लीन बोल्ड किया था| बाबर आज़म और फखर ज़मान के बीच की साझेदारी ने टीम इंडिया को थोड़ा चिंतित कर दिया था| विश्व कप के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए यह एक रिकॉर्ड साझेदारी थी, और कुलदीप यादव की प्रतिभा कि बदौलत यह बड़ी साझेदारी आगे नहीं बाद सकी|"
 
उन्होंने कहा कि, "बाबर के खिलाफ उनकी डिलीवरी बहुत तेज़ थी और साथ ही साथ बाबर जैसे क्लास खिलाड़ी के बल्ले और पैड के बीच के अंतर का पता लगाने के लिए यह रक्षात्मक शॉट था, जिससे यह पता चलता है कि कुलदीप यादव विश्वकप में वापस आ चुके हैं|"

मांजरेकर ने आगे बताया कि भारत ने जसप्रीत बुमराह के अलावा यादव में एक और 'गेमचेंजर' तलाश कर लिया है| उन्होंने कहा कि, "मैंने उसे इस तरह से एशियाई परिस्थितियों में प्रदर्शन करते हुए देखा है, लेकिन यह तथ्य हैं कि वह इंग्लैंड में ऐसा करने में सक्षम था, जो यह साबित करता है कि वह एक विकेट लेने वाला खिलाड़ी है और भारत के पास अब उसके और जसप्रीत बुमराह के साथ दो गेम चेंजर हैं|"

By Pooja Soni - 21 Jun, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE