शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी, सात पाकिस्तानी खिलाड़ी होंगे जल्द ही टीम से बाहर

By Pooja Soni - 20 Jun, 2019

पाकिस्तान क्रिकेट टीम वास्तव में कठिन दौर से गुजर रही है| हालांकि वे हमेशा अप्रत्याशित रहे हैं लेकिन इस विश्व कप में, उनका प्रदर्शन वास्तव में निराशाजनक रहा है| 

अब तक खेले गए अपने पहले पांच मैचों में उन्हें केवल एक मैच में ही जीत हासिल हुई हैं| इस विश्वकप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण कुछ पूर्व क्रिकेटर बात कर रहे हैं। इस विश्व कप में पाकिस्तान ने न केवल पांच मैच खेले हैं, बल्कि वे कुछ समय के लिए संघर्ष भी करते हुए नज़र आये हैं| अपने ओपनिंग खेल में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी हार, वनडे क्रिकेट में उनकी लगातार 11 वीं हार थी|

इस विश्व कप में जिस तरह से सरफराज अहमद और उनकी टीम प्रदेशन किया हैं, उसे लेकर शोएब अख्तर अपनी नाराजगी व्यक्त करने में काफी मुखर रहे हैं| उन्होंने सरफराज की फिटनेस और कप्तानी की आलोचना भी की है और अब कहा है कि कई पाकिस्तानी क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्हें इस विश्वकप के बाद टीम से बाहर कर देना चाहिए|

अपने यूट्यूब चैनल पर पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ ने कहा हैं कि, “1999 के विश्व कप के बाद, 10 खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए अगले 10 वर्षों तक खेले है| इसके विपरीत, इस विश्वकप टीम में सात ऐसे खिलाड़ी हैं जो जल्द ही इस टीम से बाहर हो जाएंगे|"

By Pooja Soni - 20 Jun, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE