देखिये - युजवेंद्र चहल ने ज़ीवा धोनी के साथ शेयर की ये प्यारी सी इंस्टाग्राम स्टोरी

By Pooja Soni - 19 Jun, 2019

युजवेंद्र चहल मौजूदा विश्वकप 2019 में भारत के लिए बहुत ही अच्छे फॉर्म में हैं| रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करने के बाद, भारतीय क्रिकेटर काफी खुश नज़र आये और वही चहल ज़ीवा धोनी के साथ कुछ मस्ती भरे पल बिता रहे थे| चहल ने ज़ीवा के साथ एक प्यारी से इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की| 

2019 विश्व कप में युजवेंद्र चहल ने अब तक कुल 6 विकेट अपने नाम किये हैं| उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 51 रन देते हुए 4 विकेट झटके थे और वही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 62 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे| भारत की गेंदबाजी इकाई के अभिन्न अंग के रूप में, शेष विश्वकप मैचों में चहल की एक प्रमुख भूमिका होगी|

पाकितान के खिलाफ मैच के बाद  चहल और बाकी अन्य भारतीय खिलाड़ी लंबे ब्रेक का आनंद ले रहे हैं| 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल के बाद, भारत को 22 जून को अपने अगले मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना करना हैं| इस बीच चहल ने ज़ीवा के साथ एक प्यारी से इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करने का समय निकाला, जिसमे उन्होंने डॉग वाले फ़िल्टर का यूस किया हैं| 

 

By Pooja Soni - 19 Jun, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE