CWC 2019 : सचिन तेंदुलकर का मानना हैं कि बल्लेबाज़ युजवेंद्र चहल को कम आंकते हैं

By Pooja Soni - 10 Jun, 2019

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मौजूदा विश्वकप में बहुत ही जबरदस्त फॉर्म में हैं और अब तक दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दोनों मैचों में उन्होंने कुल 6 विकेट लिए हैं|

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के बाद लेग स्पिनर के बारे में बात करते हुए, पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कहा हैं कि बल्लेबाज चहल को कम आंकते हैं और बाद में उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है|

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने का हैं कि, "युजवेंद्र चहल ने फिर से बहुत ही सुंदर गेंदबाजी की| उन्हें मैक्सवेल के खिलाफ काफी हद तक अच्छी सफलता हासिल हुई| कई लोग उन्हें कम आंकते हैं, उन्हें लगता है कि वह स्टंप करने के लिए सिर्फ स्टंप गेंदबाजी करते हैं| लेकिन जब भी यह कम सहायक परिस्थितियों में होता हैं, तो वह अपनी उड़ान और जिस लंबाई से हिट करते हैं, उस पर जबरदस्त नियंत्रण रखते हैं|"

उन्होंने कहा कि, "शायद ही कभी आप चहल को गेंद को पुश करते हुए  देखेंग| वह गेंद को तभी पुश करते हैं जब वह गेंद को उछालने की कोशिश कर रहे होते हैं| आज इसका एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला था जब उन्होंने डेविड वार्नर को आउट किया था| वार्नर को लेंथ में आउट किया था| उन्होंने बड़े शॉट खेलने के लिए कदम आगे बढ़ाया था, लेकिन फिर उन्हें महसूस हुआ कि वह गेंद की पिच पर नहीं आए हैं|"

तेंदुलकर ने आगे कहा कि, "यह चहल की काबिलियत है| आप जानते हैं कि आर्म स्पीड बिल्कुल वैसी ही होती है, लेकिन वह गेंद को सामान्य से थोड़ी देर बाद रिलीज करते हैं और यह वही हैं, जिससे बल्लेबाज़ों को धोखा दिया जाता हैं|" 

 

By Pooja Soni - 10 Jun, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE