CWC 2019 : एक बार फिर से ज़ीवा धोनी ओवल में अपने चुलबुले अंदाज़ में आई नज़र

By Pooja Soni - 10 Jun, 2019

एक बार फिर से ज़ीवा धोनी को लंदन के द ओवल में अपने पापा एमएस धोनी और टीम इंडिया को स्पोर्ट करते हुए देखा गया, जहाँ भारत ने रविवार को विश्व कप 2019 के अपने दूसरे मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनो से जीत हासिल की|

इस दौरान हमारी टीम को चीयर करने के लिए लंदन में क्यूटनेस का एक छोटा सा बंडल भी यहाँ मौजूद था और इस दौरान उनके व्यक्त किये एक्सप्रेशंस तुरंत ही इंटरनेट पर वायरल भी हो गए| इस दौरान की कुछ तस्वीरें ज़ीवा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी की गई थी|

जैसा कि ज़ीवा ने स्टैंड्स से मैच काफी लुफ्त उठया, तब टीम इंडिया विश्वकप ऑस्ट्रेलिया पर अपनी चौथी जीत दर्ज कर रही थी| इस मुकाबले में विराट कोहली 82 रन बनाकर वनडे में 50 अर्धशतक बनाने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि एमएस धोनी ने ताबड़तोड 27 रन बनाये| वही शिखर धवन (117) और विराट कोहली (82) के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन के खिलाफ जीत को सुनिश्चित किया|

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#cwc19

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

By Pooja Soni - 10 Jun, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE