CWC 2019: अम्बाती रायडू के विश्वकप टीम में चयन को लेकर किये गए ट्वीट पर विजय शंकर ने दी प्रतिक्रिया

By Raj Kumar - 25 May, 2019

भारतीय क्रिकेट फैन्स और कई पूर्व खिलाड़ियों ने उस समय चयनकर्ताओं पर सवाल उठाये जब विजय शंकर को अम्बाती रायडू के स्थान पर भारतीय विश्वकप टीम में शामिल किया गया| चयन समिति के मुख्य अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने विजय शंकर के चयन को लेकर कहा की वो हमें तीन तरफा प्रदर्शन उपलब्ध करवाते है जिसकी वजह से अम्बाती रायडू के स्थान पर उन्हें टीम में शामिल किया गया है| इसके कुछ समय बाद ही अम्बाती रायडू ने इस चीज को लेकर '3D' वाला ट्वीट किया था जिसके बारे में हाल ही में विजय शंकर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है|

साल के शुरुआत तक इस बात को तय माना जा रहा था की भारतीय विश्वकप टीम में नंबर चार के स्थान पर अब अम्बाती रायडू ही खेलते नजर आयेंगे लेकिन पिछले कुछ सीरीज में धीमे और कमजोर प्रदर्शन के बाद उनके टीम में होने पर सवाल खड़े होने लगे| लेकिन इसी दौरान विजय शंकर जो हार्दिक पांड्या के चोटिल और सस्पेंड होने के बाद टीम में आये थे, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और ये काफी था की कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली चयनकर्ताओं को उनकी सिफारिश कर सके|

गौरव कपूर द्वारा मेजबानी वाले शो ब्रेकफ़ास्ट विद चैंपियंस के एक एपिसोड में विजय शंकर ने निदाहस ट्रॉफी से लेकर विश्वकप टीम तक अपनी यात्रा के बारे में बात की साथ ही उन्होंने अम्बाती रायडू द्वारा किये गए ट्वीट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी|

"में उस सत्य को जानता हूँ की एक खिलाड़ी के तौर पर कैसा लगता है जब आपको चुना नहीं जाता है। में एक खिलाड़ी के नजरिये से इसे समझ सकता हूँ और मुझे ये सत्य पता है की वो सब मेरे बारे में नहीं था। वो बस सबको इसका एहसास करवाना चाहते थे। में उनकी परिस्थिति को समझ सकता हूँ। ये किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता।"

 

By Raj Kumar - 25 May, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE