देखिये-कैसे भारतीय फैन ने विजय शंकर का विकिपीडिया पेज एडिट कर कोच रवि शास्त्री का उड़ाया मज़ाक

By Pooja Soni - 26 Apr, 2019

15 अप्रैल को विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई थी और उसके बाद से ही कुछ खिलाड़ियों के चयन और गैर-चयन के बारे में चर्चा की जा रही हैं|

चयनकर्ताओं ने इस 15 सदस्यीय टीम में अंबाती रायडू को जगह नहीं दी हैं, जिससे काफी लोगो को हैरानी हुई थी| लेकिन हाल ही में विजय शंकर ने सीमित अवसरों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया, जिसकी वजह से वह टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे|  

इस बीच, इन सभी चर्चाओं के दौरान रवि शास्त्री का कोई काम नहीं था| लेकिन फिर भी वह भारतीय टीम के प्रदर्शन के बावजूद सोशल मीडिया पर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं| इस बार, नंबर चार के बल्लेबाज़ के संबंध में शास्त्री का काफी उल्लासपूर्ण रूप से मज़ाक उड़ाया गया, जिस पर काफी लम्बे समय से बहस चल रही हैं| 
 
गुरुवार को, विजय शंकर के विकिपीडिया पेज को एक भारतीय फैन ने भारतीय मुख्य कोच के उद्धरण के साथ एडिट किया गया, जहाँ ये बताया गया हैं कि शास्त्री नशे में थे| शंकर के विकीपीडिया पेज पर एडिट की गई इस लाइन में लिखा है कि, "जब रवि शास्त्री नशे में थे, तो उन्होंने कहा कि विश्व कप में नंबर 4 पर खेलने के लिए वह अंबाती रायडू से बेहतर है|" हालांकि छह मिनट की इस गड़बड़ी के बाद इस लाइन को हटा दिया गया था और अब ये पेज 25 मई तक के लिए सुरक्षित हैं| 

By Pooja Soni - 26 Apr, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE