'दिल्ली को रहने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाऊँगा' : गौतम गंभीर

By Pooja Soni - 26 Apr, 2019

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने गुरुवार को कहा हैं कि वह दिल्ली को रहने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाने के लिए काम करेंगे|

आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए, पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर दिल्ली को लंदन और पेरिस की तर्ज पर वैश्विक शहर बनाने की बात करते हैं, गंभीर ने कहा हैं कि, "कुछ लोग दिल्ली को लंदन और पेरिस में बदलने का वादा करते हैं| लेकिन हमारी प्राथमिकता होगी कि दिल्ली को अच्छे पानी और हवा के साथ रहने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाया जाए|"

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार मीडिया को संबोधित करते हुए, उन्होंने यह भी कहा हैं कि राजनीति भी क्रिकेट के खेल की तरह है, जहाँ टीम भावना के साथ अच्छा खेलना आवश्यक है| पूर्व भारतीय सलामी बालेबाज़ ने कहा हैं कि, "मैंने  सच्ची भावना से क्रिकेट खेला और अब उसी इरादे से मैं राजनीति में शामिल हुआ हूँ|"

गंभीर ने आगे कहा हैं कि किसी भी मुद्दे पर एसी कमरों में बैठकर ट्वीट करना बहुत ही आसान होता है, लेकिन वह लोगो की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए राजनीति में शामिल हुए हैं, जिनका वे सामना कर रहे हैं|

गंभीर का कहना हैं कि आप अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए केवल दिल्ली के लिए कुल राज्य पद का आक्रामक तरीके से पीछा कर रही है|
 
उन्होंने कहा कि, “दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी अपनी नाकामियों को ‘छिपाने के लिए' चुनावों के दौरान इस मुद्दे को उठा रही है| यह केवल एक चाल है क्योंकि उनके पास शासन में दिखाने के लिए कुछ भी ठोस मुद्दा नहीं हैं|"
 
 

By Pooja Soni - 26 Apr, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE