गौतम गंभीर के बाद इरफान पठान ने भी राजनीति में शामिल होने की अपनी इच्छा जाहिर की

By Pooja Soni - 25 Apr, 2019

पूर्व राष्ट्रीय टीम के साथी गौतम गंभीर के अपने राजनीतिक सफर करने के कुछ दिनों बाद ही, भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी राजनीति में शामिल होने की अपनी इच्छा जाहिर की हैं| 

पठान, जिन्होंने मंगलवार को वडोदरा में मतदान किया, का कहना हैं कि वह देश की सेवा करने के लिए उत्सुक हैं| ज़ीन्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए 34 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा हैं कि, ''मैंने देश के लिए क्रिकेट खेला है और अब समय की मांग के साथ ही देश की सेवा करूँगा|"

साथ ही पठान ने गंभीर को राजनीति में अपनी नई पारी के लिए भी बधाई भी दी| इसके अलावा उन्होंने वोट डालने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की|

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ गंभीर को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है और उन्हें कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी के आतिशी के खिलाफ खड़ा किया गया है|
 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Work ✅. Travel ✅. VOTING ✅

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official) on

By Pooja Soni - 25 Apr, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE