IPL 2019 : महेंद्र सिंह धोनी पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाने पर बिशन सिंह बेदी ने अधिकारियों को लताड़ा

By Pooja Soni - 13 Apr, 2019

पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ‘डरपोक’ बोलकर अधिकारियों को अपना निशाना बनाया हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आईपीएल मैच के दौरान मैदानी अंपायरों से बहस करने के मामले पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया|

बेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि, "मीडिया ने धोनी के कल रात मैदान के अंदर अंपायरों के साथ किये व्यवहार को बेहद अपरिपक्व विरोध करार दिया है जिस पर मैं बहुत हैरान हूँ| मेरे लिए यह अबूझ सी  पहेली है कि खेल पत्रकार गलती करने वाले स्थापित सितारों के खिलाफ ईमानदार अभिव्यक्ति करने से क्यों घबराते हैं| यहाँ तक कि अधिकारियों ने भी धोनी के प्रति डरपोक रवैया अपनाते हुए 50 प्रतिशत जुर्माना लगाना बहुत ही बचकाना है|"

उन्होंने आगे लिखा कि, "क्रिकेट का मतलब कभी भी  खेल को बदसूरत दिखाना नहीं था, अगर खेल के कानूनों को अतिरंजित नहीं किया जाता है, तो कुछ निश्चित 'व्यवहार' खेल के प्रति असहमति लाने के लिए निंदनीय हैं| कोई भी खेल से बड़ा नहीं हैं, जो खिलाड़ियों और अधिकारियों सभी के लिए समान रूप से अनुकरणीय अनुशासन की मांग करता है|"
 

 

By Pooja Soni - 13 Apr, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE