गौतम गंभीर ने कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री को लगाई फटकार

By Pooja Soni - 19 Mar, 2019

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने सोमवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ खेद जाहिर किया हैं, जो आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप में टीम के नंबर 4 के बल्लेबाज की खोज करने में नाकाम रहे हैं|

साथ ही गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान अंबाती रायुडू का समर्थन न करने के लिए भी कोहली की आलोचना की हैं| टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार गंभीर ने कहा हैं कि, "अगर आप विश्व कप में बल्लेबाजी क्रम चाहते हैं, तो आपको नंबर 4 पर फैसला करना ही होगा| उन्हें पूरी तरह से समर्थन देना होगा|"

गंभीर का मानना है कि प्रबंधन को रायुडू का समर्थन करना चाहिए था, जैसे कोहली ने 2018 में अपने खराब प्रदर्शन के लिए धोनी और 2019 की शुरुआत के बाद से शिखर धवन पर भरोसा दिखाया था|

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज का कहना हैं कि, "आपने दूसरों का भी समर्थन किया है| आपने पिछले साल भी एमएस धोनी का समर्थन किया था और इस साल शिखर धवन का| अंबाती रायुडू का वनडे में औसत 50 का है| उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया हैं| असफलता खेल का एक हिस्सा और पार्सल है|आपने कोई कमी नहीं की| दो या तीन विफलताओं के बाद किसी भी दूसरे खिलाड़ी को बाहर नहीं कर सकते हैं|"

गंभीर ने माना हैं कि इस पद के लिए बहुत अधिक प्रयोग से टीम को महत्वपूर्ण विश्व कप टूर्नामेंट में परेशानी हो सकती हैं|

गंभीर ने कहा हैं कि, "नंबर 4 को अब तक तय हो जाना चाहिए था| विराट कोहली ने 2011 में नंबर 4 पर विश्व कप खेला था| जो कोई भी टीम प्रबंधन फैसला करता है कि उसे उसका का समर्थन करना चाहिए और उन्हें उसके साथ धैर्य से रहना चाहिए| यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान हैं और नंबर 3 और नंबर 4 आपके मध्य क्रम का मूल है|"

By Pooja Soni - 19 Mar, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE