गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण ने शोक जताया

By Pooja Soni - 18 Mar, 2019

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार की शाम को 63 साल की उम्र में निधन हो गया|

मनोहर लंबे समय से अग्नाशय कैंसर की बिमारी से जूंझ रहे थे और बीते एक सालों में उन्होंने देश-विदेशों में कई जगहों पर अपनी इस बिमारी का इलाज भी कराया था, लेकिन आखिर में वे अपनी जिंदगी की इस लड़ाई से हार गए| मनोहर ने अपने निजी आवास पर अपना अंतिम समय बिताया| यह खबर सुनते ही पूरे देश में शोक का माहौल बना हुआ हैं| पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर देश के पूर्व रक्षा मंत्री के लिए अपना शोक व्यक्त किया हैं|

Heartfelt condolences on the passing away of #ManoharParrikar ji . Om Shanti ???????? pic.twitter.com/25wD8t8cy0

— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 17, 2019

पूर्व रक्षा मंत्री का स्वास्थ्य पिछले दो दिनों में और भी बुरा हो गया था| यहाँ तक कि राज्य सरकार के कई पार्टी नेता और सहयोगी शनिवार को उनसे उनके आवास पर मिलने भी पहुँचे थे|

इससे पहले शाम को, मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए बताया था कि, "मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य की स्थिति अत्यंत गंभीर है| डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं|" सहवाग के अलावा वीवीएस लक्ष्मण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पर्रिकर के निधन पर अपना शोक जताया हैं|

Chief Minister @manoharparrikar's health condition is extremely critical. Doctors are trying their best.

— CMO Goa (@goacm) March 17, 2019

Heartfelt comdolences on the demise of #ManoharParrikar ji. My thoughts with his family and well-wishers. Om Shanti ???????? pic.twitter.com/99FaaMn2QL

— VVS Laxman (@VVSLaxman281) March 17, 2019

Shri Manohar Parrikar was an unparalleled leader.

A true patriot and exceptional administrator, he was admired by all. His impeccable service to the nation will be remembered by generations.

Deeply saddened by his demise. Condolences to his family and supporters.

Om Shanti. pic.twitter.com/uahXme3ifp

— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2019
By Pooja Soni - 18 Mar, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE