देखिये - सचिन तेंदुलकर पोखरण में भारतीय वायुसेना के ‘वायुशक्ति 2019' के कार्यक्रम में हुए शामिल

By Pooja Soni - 19 Feb, 2019

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने लगभग ढाई दशक तक दुनियाभर में भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं|

यहाँ तक कि क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद भी वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं| जिसके बाद अब उन्हें बतौर ग्रुप कैप्टन इंडियन एयरफोर्स की भी शान में देखा गया| मास्‍टर ब्‍लास्‍टर के नाम से प्रसिद्ध सचिन ने राजस्थान के पोखरण में ‘वायुशक्ति 2019' के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था| इस कार्यक्रम के माध्यम से वायुसेना ने अपनी ताकत का प्रदर्शन तब किया, जब पुलवामा आतंकी हमले की वजह से पूरा देश आक्रोश में हैं|

सचिन ने ट्विटर के माध्यम से कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में इसे अपने लिए गौरव का पल भी बताया है| हालांकि काफी लंबे समय बाद वह वायुसेना के किसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं|

पूर्व भारतीय कप्तान ने ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि, "वायुशक्ति 2019 कार्यक्रम में एयरफोर्स ने पूर्ण स्पेक्ट्रम लड़ाई और आग क्षमताओं का प्रदर्शन किया हैं| इस तरह के सम्मानित संस्थान के साथ जुड़ने पर गर्व हैं|"

मास्टर ब्लास्टर के अलावा, भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और आईएएफ प्रमुख बीएस धनोआ भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे| वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा, वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) दक्षिण पश्चिमी वायु कमान द्वारा प्राप्त किया गया था|

The demonstration during the #VayuShakti2019 at Pokhran, Rajasthan on Saturday showcased the full spectrum combat and fire capabilities of the @IAF_MCC. Proud to be associated with such an esteemed institution. #IAF pic.twitter.com/J3Sq3UZeuC

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 18, 2019
By Pooja Soni - 19 Feb, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE