देखिये - चेन्नई सुपर किंग्स ने दी प्यारे से वीडियो के माध्यम से जीवा धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

By Pooja Soni - 07 Feb, 2019

बुधवार (6 फरवरी) को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी चार साल की हो गई हैं|

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की प्रबल समर्थक रही छोटी सी प्यारी सी परी को अपने पिता की टीम से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मिलीं हैं, जहाँ चेन्नई ने अपने ट्विटर पर जीवा का एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें उन्होंने चार वर्षीय ज़ीवा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं|

आईपीएल के दौरान, ज़ीवा को अक्सर ही अपने पापा की टीम को चीयर करते देखा गया है, जो कि पिछले साल की चैंपियन टीम भी हैं और आगामी सत्र में अपने खिताब का बचाव करने के लिए एक-बार से कड़ा मुकाबला करेगी| धोनी के नेतृत्व वाली टीम ने पिछले सीजन में केन विलियमसन की नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल मुकाबले में हराकर अपनी तीसरी ख़िताभी जीत दर्ज की थी|

साथ ही चेन्नई ने वीडियो के कैप्शन में लिखा हैं कि, "हमारी सुपर राजकुमारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|" इस वीडियो को यहाँ देखा भी जा सकता हैं-

Wishing a super birthday to our super princess! To many more #Yellove moments with the cub cheering for the lions! #WhistlePodu ???????? pic.twitter.com/fSJ5JDH8v9

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 6, 2019
By Pooja Soni - 07 Feb, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE