हरभजन सिंह पंजाब राज्य सरकार के फिटनेस मिशन का होंगे चेहरा

By Pooja Soni - 06 Feb, 2019

भारतीय ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह का मानना ​​है कि समाज ने उन्हें एक स्पोर्टिंग हीरो बनाकर प्रतिष्ठित ऑफ स्पिनर का दर्जा दिया हैं| जलंधर का ये क्रिकेटर, जो अपने आप में एक परोपकारी है, ने अब फिटनेस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पंजाब राज्य सरकार से जुड़ गए हैं|

वह राज्य सरकार के 'टेंडरस्ट (फिट) पंजाब मिशन' का चेहरा होंगे| हरभान ने राज्य में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए अपनी इस्छा से अपनी सेवाओं की पेशकश की है, जिन्होंने देश के युवाओं को ड्रग्स का शिकार होते हुए देखा हैं|

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने सरकार के प्रमुख मिशन के तहत राज्य में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में योगदान देने के लिए भारतीय क्रिकेटर की सराहना की हैं| 'भज्जी' के नाम से प्रसिद्ध हरभजन ने मंत्री से मुलाकात की और अभियान में भाग लेने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की|
 
सोढ़ी ने हरभजन से कहा हैं कि वे पंजाब से ड्रग के खतरे को खत्म करने के लिए राज्य सरकार के अभियान का समर्थन करने के लिए युवाओं से अपील करे| इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हरभजन ने कहा हैं कि, "यह पंजाब का सौभाग्य है कि राणा सोढी जैसे खिलाड़ी इन मामलों में अपना सहयोग दे रहे हैं| एक एथलीट होने के नाते, सोढ़ी एक खिलाड़ी की जरूरतों को बखूबी जानते है, जो कि खेल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात हैं|"

By Pooja Soni - 06 Feb, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE