विनय कुमार ने अपने समर्थन और प्यार के लिए कर्नाटक के फैंस का किया शुक्रिया अदा

By Pooja Soni - 29 Jan, 2019

अनुभवी क्रिकेटर विनय कुमार ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं|

अनुभवी खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में कुछ 7 मैच खेले हैं और 47.42 की औसत और तीन अर्धशतक के साथ कुल 332 रन बनाये हैं| उन्होंने सबसे ज्यादा 90 (नॉट-आउट) रन छत्तीसगढ़ के खिलाफ बनाये हैं| इसके अलावा कर्नाटक ने इस मैच को 198 रनो से जीता था|

हालाँकि कुमार अपने सर्वश्रेष्ठ को ज्यादा समय तक बरक़रार नहीं रख पाए| 34 वर्षीय प्रथम श्रेणी के टूर्नामेंट में केवल 14 विकेट्स ही ले सके थे| इसके अलावा वे बैंगलोर में सौराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में एक छोटे से विवाद में भी शामिल पाए गए| इस मुकाबले की दूसरी पारी में कुमार के एक आउट-स्विंगर ने चेतेश्वर पुजारा को बाहरी किनारे पर गेंद फेंकी थी|
 
हालाँकि मैदानी अंपायर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया न लेते हुए फैसला कुमार के पक्ष में नहीं लिया| इसके साथ ही कर्नाटक को इस मुकाबले में पांच विकटो से हार का सामना करना पड़ा| अंपायर का एक गलत फैसला कर्नाटक के लिए अभिशाप बन गया, क्योकि इसके बाद पुजरा ने नाबाद रहते हुए शानदार 131 रनो की पारी खेली| उनके जख्मो पर नमक छिड़कते हुए शेल्डन जैक्सन ने भी शतक बनाया|

इस हार के बाद कुमार ने ट्विटर के माध्यम से अपने सभी समर्थको और उनके प्यार के लिए उनका धन्यवाद किया| 
   

Thanks 2 all the Kannadigas & also Karnataka fans all over the world for your unconditional love & support 2 our Karnataka Ranji team. It was indeed a great season for us. Unfortunately again we missed to make it big. Hopefully we will do it next year. Keep supporting us ????????

— Vinay Kumar R (@Vinay_Kumar_R) January 29, 2019
By Pooja Soni - 29 Jan, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE