देखिये - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को सीरीज के अंतिम वनडे मैच से पहले यहाँ देखा गया

By Pooja Soni - 18 Jan, 2019

भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच खेली जा रही वनडे सीरीज अपने अंतिम मुकाम पर आ गई हैं|

दोनों ही टीमें तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा तीसरा और अंतिम मैच निणार्यक बन गया है| इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज पर भी जीत हासिल कर लेंगी| सिडनी में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 34 रनों से जीत हासिल की थी और एडिलेड में खेले गए दूसरे मुकाबले को भारत ने कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी की बदौलत जीतते हुए सीरीज को बराबरी पर कर लिया था|

मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कुछ मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं| इन वीडियो में विराट कोहली को फोन पर बात करते हुए होटल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता हैं| सिर्फ इतना ही नहीं उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी देखा जा सकता हैं|

इसके पहले भी विराट और अनुष्का के सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया से कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं| खुद अनुष्का और विराट ने भी ऑस्ट्रेलिया से अपनी कई तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी और तब से ही अनुष्का ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के साथ ही हैं| और अपने काम से ब्रेक लेते हुए अपने पति के साथ समय बिता रही हैं| 

 

@AnushkaSharma & @imVkohli at Langham Hotel in Melbourne today ???????? #Virushka pic.twitter.com/tz2D4Yre3y

— Anushka Sharma News (@AnushkaNews) January 17, 2019
By Pooja Soni - 18 Jan, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE