AUS v IND 2018-19 : देखिये - कैसे एमएस धोनी ने एडिलेड में खेल के बाद उत्साही भीड़ का किया धन्यवाद

By Pooja Soni - 16 Jan, 2019

जब भी एमएस धोनी बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो वहाँ काफी दवाब होता हैं| 

हाल ही में उन्हें अपने धीमी गति की बल्लेबाज़ी के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा हैं| आमतौर पर वह मैदान पर बने रहने के लिए काफी समय लेते हैं ओर उनके हाल के प्रदर्शनों के लिए वह आलोचना के घेरे में भी रहे हैं| धोनी इस बात की परवाह किए बिना कि वह अच्छा करते हैं या नहीं, चर्चा का विषय बन जाते हैं| 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में धोनी 54 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे| उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया घरेलू टीम के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही| 

अपनी पारी के दौरान धोनी दो छक्के मारे, जो की बहुत ही शानदार थे| जब भारत को अंतिम ओवर में  जीत के लिए 7 रनो की जरुरत थी तो, पूर्व भारतीय कप्तान ने छक्का मारते हुए जीत को टीम इंडिया की झोली में डाल दिया| 

अनुभवी खिलाड़ी ने एडिलेड ओवल में शायद अपने करियर का आखिरी खेल अच्छा खेला होगा| खेल के खत्म होने के बाद जब धोनी वापस ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे, तो इस समय फैंस ने उत्साहपूर्वक उनकी सराहना की|

37 वर्षीय ने भी एक अच्छा इशारा किया जहाँ उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाते समय स्टेडियम की भीड़ से हाथ मिलाया| उनका मानना होगा कि फैंस की प्रतिक्रिया का जवाब एक छोटे से हैंड शेक के साथ दिया जाए| जिसका एक छोटा सा वीडियो यहाँ देखा जा सकता हैं- 

???? Magnificent WicketKeeping,
???? Bats under pressure,
???? Finishes Off In Style,
???? Calmly heads back to the dressing room.

???? Only MS Dhoni things!

Video Courtesy : Krutarth Suthar #AUSvIND #Dhoni #MSDhoni pic.twitter.com/0a7ssrdy7O

— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 15, 2019
By Pooja Soni - 16 Jan, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE