https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
 AUS v IND 2018-19: सौरव गांगुली ने रिषभ पंत को भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार घोषित किया

AUS v IND 2018-19: सौरव गांगुली ने रिषभ पंत को भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार घोषित किया

By Pooja Soni - 09 Jan, 2019

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और इंडिया टीवी क्रिकेट विशेषज्ञ सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत की सराहना करते हुए विकेटकीपर रिषभ पंत को भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार बताया हैं|

गांगुली ने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा से 'आज की बात' शो पर कहा हैं कि, "मैं उन्हें (पंत) व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ| और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूँ| वह मैदान पर टीम के एक्स-फैक्टर रहे हैं और उम्मीद करता हूँ, कि वह लंबे समय तक टीम इंडिया को अपनी बल्लेबाज़ी और कीपिंग की सेवाएं देंगे|"

ऑस्ट्रेलिया में पंत ने टेस्ट सीरीज की सात परियो में कुल 350 रन बनाये हैं और इसी के साथ ही वे सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं| सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने सीरीज कुल 20 कैच भी लपके थे|  

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा हैं कि, "हमे कुछ मौकों पर ये कहा भी हैं और मैं जानता हूँ, की वह भी इस बात को अच्छे से जानते हैं और वह एक बाये हाथ के खिलाड़ी हैं| इसलिए अगर वह इस तरह से क्रिकेट खेलते हैं, तो उनके पास तेज़ गेंदबाज़ी  करने के लिए बहुत समय हैं| वह बहुत से चौके और छक्के भी लगा सकते हैं और यदि वह इस तरह से नियंत्रित क्रिकेट खेलते हैं, तो भारत के लिए बहुत से शतक बनाएंगे|"

गांगुली ने इस तथ्य का खुलासा भी किया हैं कि पंत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी कठिन परिस्तिथियों में टेस्ट क्रिकेट में बहुत जल्दी सफलता हासिल की हैं| उनका कहना हैं कि भारत ने 21 वर्षीय के रूप में नए मैच-जिताऊ खिलाड़ी की खोज की हैं| 

गांगुली ने कहा हैं कि, "उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह हैं कि उनके पास तेज गेंदबाजी खेलने के लिए बहुत समय है और यह उनके पास प्राकृत रूप से भगवान की देन हैं| भारत के लिए लंबे समय के लिए मैच-विनर होंगे| पंत अगले पांच सालो के लिए भारत के अगले सुपरस्टार हैं और मैंने बहुत बड़े खिलाड़ियों के साथ खेला हैं| इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में मैंने उनका जो प्रदर्शन देखा, उसे ध्यान में रखते हुए वह भारत के मैच विनर होंगे|" 

By Pooja Soni - 09 Jan, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE